ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Saharanpur Crime: सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी, पुलिस महकमे में हड़कंप

UP Crime News: यूपी के सहारनपुर जिले में हज यात्रा कराने के नाम पर जज से लाखों रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर में तैनात विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) मौ. अहमद खान ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित अलफहाद टूरिज्म कंपनी के डायरेक्टर आमिर रशीदी, ओसामा रशीदी, एजाज अहमद और फहद रशीदी ने हज यात्रा कराने के नाम पर उनसे कुल 23 लाख 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की और लगातार बहाने बनाकर मामले को टालते रहे.

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा

जब काफी समय तक हज यात्रा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और आरोपियों का व्यवहार संदिग्ध लगा तो पीड़ित जज को ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम थाना सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जिस टूरिज्म कंपनी के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था, उसके पास हज यात्रा संचालन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था. इससे यह साफ हो गया कि आरोपी फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को धार्मिक यात्रा के नाम पर जाल में फंसा रहे थे.

कैसे पकड़ में आए आरोपी?

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर क्राइम ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसएसपी सहारनपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. तकनीकी साक्ष्यों, बैंक डिटेल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लखनऊ के हुसैनगंज निवासी ओसामा रशीदी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फर्जी टूरिज्म कंपनी के जरिए धार्मिक यात्राओं के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं.