ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Student Protest Dabwali: डबवाली में बस कंडक्टर और छात्रों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा; बिना टिकट के नाम पर बस से उतारा

डबवाली : हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने डबवाली-गोरीवाला रूट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के साथ बदसलूकी की। बस कंडक्टर ने छात्रों के पास बस पास होने के बावजूद  टिकट के पैसे मांगे। इतना ही नहीं कुछ छात्रों को तो बस से नीचे उतार दिया और कहा, जो करना है कर लो, टिकट लेकर कहीं शिकायत दे देना। इस सारी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि वायरल वीडियो के अनुसार जब छात्रों ने टिकट लेने से मना किया और अपना बस पास दिखाया, तो कंडक्टर ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कह दिया। बस को बीच सड़करोक दिया गया। कंडक्टर ने छात्रों से कहा कि पैसे देकर टिकट ले लो, फिर कहीं भी जाकर शिकायत दे देना। छात्रों का तर्क था कि जब उनके पास वैध बस पास है, तो वे दोबारा किराया क्यों दें।

गौरतलब है कि डबवाली-ऐलनाबाद और डबवाली-गोरीवाला रूट पर यह कोई पहला मामला नहीं है। बुधवार को भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था। सरकारी नियमों के अनुसार छात्रों के पास प्राइवेट बसों में भी मान्य होने चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत में ऑपरेटर नियमों को ताक पर रखकर वसूली कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि इस तरह की घटनाएं आम जनता की सुरक्षा और अधिकारों पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।