ब्रेकिंग
MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म...

Dhirendra Shastri Controversy: ‘शराब पीती हैं अमीर घर की महिलाएं’; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नया विवादित बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. महिलाओं और शराब को लेकर की गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद उनके बयान पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. इससे पहले भी वह अपने बयान के लेकर चर्चा में रहे हैं.

एक संबोधन के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि अब बड़े घरानों की महिलाएं और माताएं भी शराब पीने लगी हैं, जिसका असर समाज के संस्कारों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब घर की माताएं ही इस तरह के संस्कार देंगी तो आने वाली पीढ़ी पर उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. अपने भाषण में उन्होंने आगे कहा कि जिन परिवारों में महिलाएं शराब पीती हैं, वहां बच्चों के संस्कार भी प्रभावित होते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान

शास्त्री ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर मां खुद शराब का सेवन करेगी तो बच्चों को भी उसी दिशा में ले जाएगी. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ऐसे घरों में यदि बच्चा रोएगा तो उसे चुप कराने के लिए शराब तक पिलाई जा सकती है. उनके इस बयान को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और इसी को लेकर विवाद गहरा गया है.

यह पहला मौका नहीं है जब धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए हों. इससे पहले भी धर्म, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और महिलाओं को लेकर दिए गए उनके कई बयान विवादों में रह चुके हैं. हाल ही में शिवाजी पर दिया गया उनका बयान काफी चर्चा में रहा था.