ब्रेकिंग
Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग... Ghaziabad News: फादर्स डे से पहले बेटियों का अनमोल तोहफा; पिता को बचाई जान, एक ने दी किडनी तो दूसरी ... Chinese Manjha Alert: बरेली में चाइनीज मांझे का जानलेवा खेल; प्रशासन सख्त, पुलों पर तैनात किए गए जवा... Ujjain Mahakal Temple News: महाकाल मंदिर में पहचान छुपाकर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचा युवक; बजरं...

Jyotiraditya Scindia: ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज…’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया अपना देसी फॉर्मूला

देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है. गर्मी से बचने के लिए उन्होंने एक दिलचस्प और पारंपरिक सलाह दी. उनका कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए अपनी जेब में प्याज रखें.

रविवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जनता को संबोधित करते हुए सिंधिया ने गर्मी से बचने के अपने तरीके के बारे में बताया. उन्होंने कहा वो खुद न तो अपनी कार में एसी का इस्तेमाल करते हैं और न ही एयर कंडीशंड जगहों में बैठना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि वो इन चीजों से बचते हैं.

‘गर्मी से बचने के लिए जेब में एक प्याज रखें’

चंबल क्षेत्र की भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोग उनसे पूछते हैं कि मई और जून में जब तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो कैसे गुजारा करते हैं, तो वो जवाब देते हैं कि यह ‘चंबल की त्वचा’ (Chambal skin) है. सिंधिया ने कहा कि लोगों को अपनी जेब में एक प्याज रखना चाहिए और ऐसा करने से कुछ नहीं होगा.

‘मैं कार में AC का इस्तेमाल नहीं करता’

केंद्रीय ने कहा ‘मैं अपनी कार में एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल नहीं करता, न ही एयर कंडीशन वाले माहौल में बैठता हूं. मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मेरी आत्मा बहुत पुरानी है, अपनी जेब में एक प्याज रखो. तुम्हें कुछ नहीं होगा’. उन्होंने ये भी कहा कि आज कल हर कोई बक्से ढो रहा है. संचार मंत्री प्याज ढो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये पुरानी बातें हैं. आयुर्वेद की प्रगति के साथ-साथ हमें इन बातों को नहीं भूलना चाहिए. उनका मानना है कि पुराने आयुर्वेदिक उपायों को आज भी अपनाया जाना चाहिए.

कई राज्यों में गर्मी का कहर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह बयान ऐसे समय में आई है जब भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से काफी अधिक है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पाली जिले के जवाई डैम में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसी दौरान सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में 6.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो गर्मी के बीच कुछ राहत लेकर आई, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में लू का असर बरकरार है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, वहीं दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.