ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

Delhi News: रोहिणी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और 2 साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत

Delhi Rohini fire: दिल्ली के रोहिणी में स्थित झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. यह आग करीब 6 झुग्गियों में लगी. आग इतनी भयावह थी कि उसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी करीब 2 साल की मासूम बच्ची शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि आग देर रात अचानक भड़की, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्लास्टिक कबाड़ में आग लगने के चलते यह हादसा हुआ. जिस जगह यह घटना हुई, वहां करीब 400 गज के प्लॉट में प्लास्टिक का कबाड़ जमा था और उसी के बीच कई झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे.

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी देरी हुई. बावजूद इसके दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया.

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके से तीनों शवों को बरामद किया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, कैट्स एम्बुलेंस और बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य में जुट गईं.

इलाके में पसरा सन्नाटा

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है. तीन लोगों की मौत से पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है.