ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: थाना लांबड़ा के अधीन आते चिट्टी मोड इलाके में गत दिन एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, चिट्टी मोड़ के पास एक युवक और एक महिला सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक पजेरो गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें चार से पांच युवक सवार थे। आरोप है कि हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे और उन्होंने मौके पर मौजूद युवक पर हमला करते हुए उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक को ले जाते समय उस पर हमला भी किया गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार सुबह मोगा में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान सिकंदर के रूप में हुई है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का मामला सामने आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।