ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

नोएडा की सड़कों पर ‘मौत’ का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में आवारा कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया. यहां रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी पर कुत्ते ने शुक्रवार सुबह अचानक से हमला कर दिया. इस दौरान उनके शरीर पर कई जगह कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अजनारा पनोरमा सोसाइटी में रहने वाले डॉ. दीर्घ नारायण, जो 1977 बैच के सिविल सेवा अधिकारी रहे हैं और करीब 27 साल तक रक्षा मंत्रालय में सेवा दे चुके हैं. शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी परिसर में टहल रहे थे. इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता उन पर झपट पड़ा और हमला कर दिया.

कुत्ते के काटने से 13 जगहों पर घाव

डॉ. दीर्घ नारायण ने बताया कि उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता लगातार उन पर हमला करता रहा. इस बीच उनकी पत्नी ने भी कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता बुरी तरह उन पर झपट पड़ा. उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुत्ते काटने के निशान पाए गए. शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर कुत्ते को वहां से भगाया गया. वहीं सोसाइटी के अन्य निवासियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद डॉ. दीर्घ नारायण को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा. डॉ. दीर्घ नारायण के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन शरीर पर कई जगह गहरे जख्म होने के कारण उन्हें इलाज और निगरानी की जरूरत है. वहीं सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है. लंबे समय से सोसाइटी में आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है. करीब 50 परिवारों वाली सोसाइटी में कई बार इस मुद्दे को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

निवासियों का आरोप है कि यमुना प्राधिकरण से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें डॉग शेल्टर होम भेजने की प्रक्रिया प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो रही है. सोसाइटी के लोगों ने मांग की है कि इन आवारा कुत्तों को सोसायटी से हटाकर शेल्टर होम भेजा जाए.