ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Kaithal Crime: फेसबुक पर विज्ञापन देख बुक किया टूर पैकेज, कैथल के युवक को ‘फर्जी एजेंट’ ने लगाया चूना

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में सिंगापुर फैमिली टूर पैकेज के नाम पर 1.40 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फेसबुक पर आए एक विज्ञापन को देखकर आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताकर जल्दी वीजा लगवाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में पैसे ऐंठ लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने अपना नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव इसाक निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसने अपनी फेसबुक आईडी पर विदेश टूर पैकेज से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में एक मोबाइल नंबर दिया गया था। उसने पहले उस नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग पाया। इसके बाद उसने व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से आरोपी से बातचीत की।

आरोपी ने अपना नाम कुमार निवासी कैथल बताया और खुद को ट्रैवल एजेंट बताते हुए विदेश टूर पैकेज का काम करने की बात कही। दोनों के बीच करीब चार दिन तक बातचीत होती रही। आरोपी ने चार दिन के सिंगापुर फैमिली टूर पैकेज की कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई।

पीड़ित पैकेज लेने के लिए तैयार हो गया, जिसके बाद आरोपी ने उससे एडवांस पेमेंट की मांग की। आरोपी ने पेमेंट के लिए एक बैंक अकाउंट नंबर भेजा। इस पर दीपक शर्मा ने अपने एक्सिस बैंक खाते से फोन-पे के माध्यम से 55 हजार और 35 हजार रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके अलावा करीब 50 हजार रुपए उसने एसबीआई पिहोवा शाखा के एटीएम से नकद जमा कर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। भुगतान करने के बाद पीड़ित ने भुगतान की स्क्रीनशॉट भी आरोपी को व्हाट्सऐप पर भेज दी।

कुछ समय बाद जब पीड़ित ने टूर पैकेज और वीजा प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेनी चाही तो आरोपी ने उसका नंबर हर जगह से ब्लॉक कर दिया। उसने दूसरे नंबर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में जब उसने कैथल जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।