ब्रेकिंग
Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू...

‘साहब! दोस्त की आत्मा डराती है, मुझे पकड़ लो…’ हत्या के 7 दिन बाद कातिल ने खुद किया सरेंडर

Ambikapur Murder Case: ‘उसने दोस्त का मर्डर किया, लेकिन 7 दिन बाद ही कातिल को उसकी आत्मा दिखने लगी…’ ये लाइनें फिल्मी जरूर लगती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हकीकत में कुछ ऐसा ही हुआ है. यहां अंबिकापुर में एक शख्स ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के भीतर ही दफना दिया. इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी खुद एक हफ्ते बाद थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसे दोस्त की आत्मा दिखाई देती है.

यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की है. पुलिस के अनुसार, वारदात 24 और 25 मार्च की दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय बृजलाल अगरिया के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त मिथलेश कुजूर (37) है. बताया जा रहा है कि घटना की रात बृजलाल शराब के नशे में मिथलेश के घर पहुंचा था और उसने साथ बैठकर शराब पीने का दबाव बनाया. हालांकि, उस समय नवरात्र चल रहे थे, जिसके चलते मिथलेश ने शराब पीने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई.

सिर पर डंडे से वार किया

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. इस दौरान झूमाझटकी में मिथलेश का मोबाइल फोन टूट गया, जिससे वह गुस्से में आ गया. गुस्से में आकर उसने पास में रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और उसने अपनी पत्नी राजकुमारी (36) के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची. दोनों ने मिलकर घर के आंगन में पहले से खोदे गए एक गड्ढे में शव को छिपा दिया. इसके बाद गड्ढे को प्लाईबोर्ड से ढककर ऊपर से मिट्टी डाल दी, ताकि किसी को शक न हो. वारदात के बाद पति-पत्नी कुछ दिनों तक घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां जाकर छिपे रहे.ट

मानसिक रूप से काफी परेशान था युवक

इस दौरान मिथलेश मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा. उसने पुलिस को बताया कि उसे बार-बार अपने मृत दोस्त का भूत दिखाई देता था, जो उससे अंतिम संस्कार करने की बात कहता था. इसी डर और मानसिक दबाव के चलते वह आखिरकार खुद को संभाल नहीं पाया और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दे दी.

मंगलवार रात आरोपी गांधीनगर थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया. उसकी सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. आरोपी की निशानदेही पर गड्ढे से बृजलाल का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच जारी है.