ब्रेकिंग
Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू...

Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में जमकर चले लात-घूंसे

गिरिडीह: देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. फिर सिंदूर दान का कार्यक्रम चला और दूसरे दिन दोनों की शादी कोर्ट में करवाने लड़की पक्ष पहुंच गए लेकिन कोर्ट पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया. युवक पक्ष के लोगों ने शादी का विरोध किया फिर दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत करवाया.

क्या है मामला?

दरअसल, धनवार थाना इलाके के एक गांव की एक लड़की का प्रेम प्रसंग दूसरे गांव के युवक के साथ चल रहा था. मंगलवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया. जानकारी जब लड़की के गांव वालों को लगी, तो युवक को पकड़ लिया गया. फिर सिंदूर दान हो गया. दूसरे दिन बुधवार को लड़की और लड़के को लेकर लोग गिरिडीह कोर्ट पहुंचे, यहां दोनों की शादी का निबंधन करवाने की तैयारी चल रही थी. तभी इस बीच लड़के पक्ष के भी लोग आ पहुंचे और शादी पर आपत्ति जाहिर जताई. जिससे हंगामा शुरू हो गया.

क्या चाहते हैं दोनों पक्ष

लड़की पक्ष का कहना है कि युवक देर रात को लड़की के घर आ गया और मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद युवक को पकड़ा गया. दोनों से बात की गई और उनका दोनों का पक्ष सुना गया. युवक और युवती ने शादी में रजामंदी जाहिर की. जिसके बाद दोनों को शादी के लिए कोर्ट लाया गया. लेकिन लड़का पक्ष इस मामले में आपत्ति कर रहा. उनका कहना था कि यदि युवक देर रात को घर गया था तो इसकी जानकारी परिजनों को देनी चाहिए थी न कि सीधा शादी के लिए कोर्ट लाना चाहिए था.

पुलिस ने शांत करवाया मामला

दूसरी तरफ हंगामा की सूचना पर पहुंचे नगर थाना के अवर निरीक्षक आरके सिंह ने दोनों पक्ष से बात की और दोनों को थाना आने को कहा. यहां पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि धनवार के प्रेमी युगल के परिजन उलझ रहे थे, जिन्हें समझाया गया है. दोनों को थाना आने को कहा गया है.