ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

भीषण सड़क हादसा! मुकेरियां-गुरदासपुर मार्ग पर अनियंत्रित टिप्पर ने मचाई तबाही; मंजर देख कांप उठेगी रूह

गुरदासपुर: हादसों के लिए चर्चित मुकेरियां-गुरदासपुर मुख्य मार्ग पर आज एक और तेज रफ्तार हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार मिट्टी से लदा एक टिप्पर, जो पुराना शाला की ओर से गुरदासपुर की तरफ आ रहा था, ने चावा के पास स्टेडियम मोड़ के नजदीक एक मारुति आल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राणा शुगर मिल का एक कर्मचारी अपनी मारुति आल्टो कार (नंबर PB 36 H 2450) में गुरदासपुर की ओर जा रहा था। जब वह चावा के पास स्टेडियम मोड़ के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने बेकाबू होकर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि चालक की जान बच गई।

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी गाड़ी धीरे चला रहा था, लेकिन टिप्पर चालक ने लापरवाही से कार की साइड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसएसएफ (SSF) के कर्मचारियों और राहगीरों ने घायल चालक की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा टिप्पर का नंबर नोट कर लिया गया और एसएसएफ कर्मचारियों के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई है।

एसएसएफ कर्मचारियों के अनुसार उक्त टिप्पर द्वारा पिछले दिन भी एक अन्य हादसा किया गया था। पुलिस द्वारा टिप्पर की तलाश जारी है और जल्द ही उसे काबू करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित कार चालक ने फरार टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।