Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादसा, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
राजस्थान की राजधानी जयपुर के 22 गोदाम इलाके से एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां ओला बाइक से जा रही युवती की बुलेट से टक्कर होते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. विवाद के बाद युवती ने बाइक में तोड़फोड़ शुरू कर दी है. घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस दोनों ही पक्षों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. वायरल वीडियो के आधार पर युवती के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
दरअसल, जयपुर के 22 गोदाम इलाके से एक युवती ओला बाइक बुक कर कहीं जा रही थी, तभी उसकी तेज रफ्तार बुलेट बाइक से टक्कर हो गई. युवती सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी लोअर पैंट फट गई. युवती ने जब अपने फटे लोअर पैंट को देखा तो आग बबूला होकर युवक पर गालियों की बौछार करते हुए बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साई युवती ने सड़क से ईंट उठाकर बुलेट में तोड़फोड़ शुरू कर दी.
1700 के लिए तोड़ दी बाइक
इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो कि अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान युवक युवती के बाइक तोड़ने के दौरान वीडियो बनाता हुआ नजर आया है. युवक युवती से कहते हुए सुना जा सकता है कि आपके 1700 को जो नुकसान हुआ है, उससे ज्यादा मेरी बाइक का नुकसान हो गया है. वह युवती को शांत कराने की कोशिश करता, लेकिन वह किसी भी बात सुनने को तैयार नहीं थी.
युवती ने MLA की भी नहीं मानी बात
इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिविल लाइन विधानसभा से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने जब सड़क पर हंगामा होते देखा तो वह भी रुक गए और मामले की जानकारी ली. जब उन्हें पता चला कि मामूली टक्कर में युवती का 1700 रुपये का लोअर पैंट फट गया है और उसी को लेकर नाराज युवती युवक की बाइक तोड़ रही है तो उन्होंने बाइक में तोड़फोड़ कर रही युवती को समझाया और कहा की जो नुकसान उसकी मैं भरपाई कर दूंगा.
‘वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई’
बात नहीं मानने पर विधायक भी मौके से रवाना हो गए. हंगामे की जानकारी होते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. बाद में पुलिस ने वीआईपी रूट का हवाला देते हुए और दोनों समझा कर रवाना कर दिया. घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ राजऋषि राज वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. लेकिन युवती का बीच सड़क हाई वोल्टेज काफी वायरल हो रहा है.वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.