ब्रेकिंग
West Bengal Assembly Election 2026: घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर BJP की 'चार्जशीट', ममता सरकार को इन मुद्... Jewar Airport Alert: "ये आपकी अमानत है!" पीएम मोदी ने जेवर में जनता से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन, वि... Terror Funding Investigation: हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंड... India Innovates 2026 Delhi: ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में ... Development in Western UP News: पश्चिमी यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कुछ ही हफ्तों में 4 मेगा प्... Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड ... Mamata Banerjee on BJP: 'बंगाल से होगी बीजेपी के अंत की शुरुआत': ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला,... Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादस... Delhi-Saharanpur Highway Accident: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने कैंटर में मा... Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा श...

Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सजा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना

हिसार : हिसार की अदालत ने हांसी के एक गांव की नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में 2 दोषी युवकों को 20-20 साल व प्रत्येक को 1 लाख 16 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अदालत में चले अभियोग अनुसार अक्तूबर 2020 में पीड़िता की मां ने हांसी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव के ही 2 युवकों ने उसकी नाबालिगा बेटी को किसी बहाने से बुलाया और बहला-फुसलाकर गाड़ी हिसार हाईवे पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां नाबालिगा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो व फोटो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे और छोटे भाई को मारने की धमकी दे रहे थे। मामले का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी थी।