ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Crime News: सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरिया : कोरिया के पटना थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया था.इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. पैसे ठगने वाले आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैकुंठपुर भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला ?
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया आरती पटेल, निवासी ग्राम तेंदुआ ने थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप सिंह सारथी निवासी टेंगनी ने दिसंबर 2024 में महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था.आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर संदीप ने आरती से अलग-अलग किस्तों में लगभग 2 लाख 40 हजार के साथ-साथ 44 हजार और 24,750 रुपये की अतिरिक्त राशि ठग ली.नौकरी नहीं लगने पर जब आरती ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगा.इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

अन्य लोगों को भी दिया था झांसा

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने ठगी की रकम से एक कार खरीदी थी, जिसकी मासिक किश्त 24 हजार 700 रुपये थी. पुलिस ने उक्त वाहन को 27 मार्च 2026 को आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया. साथ ही साथ जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अन्य पीड़ितों को भी अपना शिकार बनाया. स्तुति पटेल और प्रियंका कुजूर को आत्मानंद विद्यालय में शिक्षक पद पर नौकरी दिलाने का लालच देकर दोनों से 1 लाख 80 हजार की ठगी की गई.लेकिन आरोपी ने किसी भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दिलाई और पूरी रकम हड़प ली.

पुलिस ने आरोपी को 27 मार्च 2026 को शाम 4:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया और उसकी पत्नी को गिरफ्तारी की सूचना दी. इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश पर उसे जिला जेल बैकुंठपुर भेज दिया गया-डॉ सुरेशा चौबे,एएसपी

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद पांडे और उनकी टीम ने की . थाना पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे न दें. यदि ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.