ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

खौफनाक मंजर: खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 2.5 साल की बच्ची, तालाब में मिली लाश

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को एक बड़ा दुखद हादसा हो गया. हादसे में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई. थाना जीवाजीगंज प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार मासूम बच्ची गुरुवार को अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर के विष्णु सागर तालाब के पास पिकनिक के लिए पहुंची थी. इसी बीच 2.5 साल की बच्ची अचनाक कहीं गायब हो गई.

तालाब में मिला बच्ची का शव

बच्ची के गायब होते ही परिजनों ने उसकी तलाश की, पर जब वह नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. जब पुलिस द्वारा खोजे जाने पर भी कोई सुराग नहीं मिला, तो बच्ची के तालाब में गिरने की आशंका के चलते सर्च व रेस्क्यू शुरू किया गया. इसके बाद शुक्रवार सुबह बच्ची का शव तालाब में मिला है, जिसका पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया, ” मामला शहर के विष्णु सागर तालाब के पास बने पार्क का है. यहां नीलगंगा थाना क्षेत्र में जयसिंहपुरा के राजीव रत्न कॉलोनी के रहने वाले सिक्ख परिवार की ढाई साल की बेटी रवनीत कौर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई. परिवार गुरुवार को अन्य परिवारों के साथ पिकनिक मनाने तालाब के पास पहुंचा था. बच्ची के नहीं मिलने पर तालाब में हमारी टीम ने सर्च किया जहां उसकी लाशी मिली है. बच्ची के परिजनों के बयान हमने लिए हैं और जांच की जा रही है.”

बच्ची के पैर में चुभा था कांटा, फिर हुई लापता

बच्ची के परिजन ने बताया कि बच्ची रवनीत कौर के पिता का नाम मनप्रीत और मां का नाम श्वेता कौर है. सिक्ख समाज के अलग-अलग परिवार यहां गुरुवार दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच पिकनिक मनाने आए थे. इस दौरान बच्ची रवनीत झूला झूल रही थी कि तभी उसके पैर में कांटा चुभ गया. मां तभी उसकी चप्पल लेने आई उतने में बच्ची गायब हो गई. इसके बाद उसकी लाश तालाब में मिली.

दो दिन पहले भी युवक की डूबकर मौत

दो दिन पहले शहर के मोहन नगर निवासी युवक की कार क्षिप्रा नदी किनारे मिली थी. लगभग 50 घंटों से अधिक चले रेस्क्यू के बाद SDERF ने युवक की लाश नदी से बरामद की थी. थाना चिमनगंज प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि युवक का नाम अनिल सोलंकी उम्र 28 वर्ष है, जो सोमवार सुबह से लापता था. परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.