ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Dhurandhar 2 Casting: आदित्य धर की फिल्म में न रणवीर, न अर्जुन रामपाल! इस अभिनेता को लाने के लिए निर्देशक ने अड़ाई टांग; जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

Dhurandhar 2: आदित्य धर जब ‘धुरंधर’ पर काम कर रहे थे, तब उनके लिए भी चीजें आसान नहीं थी. हालांकि, पहली फिल्म की रिलीज के बाद ही पार्ट 2 को लेकर बज बन गया था.DHURANDHAR ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब दूसरी फिल्म भी भारत से 6 दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. साथ ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर रही है, जिसका सबसे बड़ा क्रेडिट आदित्य धर को ही जाता है. हालांकि, फिल्म में हर एक एक्टर ने बढ़िया काम किया है. पर उसके पीछे भी हाथ डायरेक्टर का ही है. खैर, आज हम आपको ऐसे एक एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने हमजा (रणवीर सिंह) के साथ मिलकर आखिरी लड़ाई लड़ी. पर उस किरदार को फिल्म में लाने के लिए आदित्य धर ने असली लड़ाई लड़ी है. जानिए कौन?

दरअसल Dhurandhar: The Revenge में रिजवान ने अपनी एक्टिंग से सबको काफी इम्प्रेस किया है. यह रोल किसी और ने नहीं, बल्कि Mustafa Ahmed ने ही निभाया है. जो आदित्य धर को काफी पहले से जानते हैं, वो ट्रेनर हैं. और रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए ट्रेन कर चुके हैं. पर उन्हें रिजवान कैसे बनाया गया. जबकि वो सिर्फ एक ही फिल्म में पहले एक्टिंग कर चुके हैं, कुछ ज्यादा पता नहीं था. खुद एक्टर ने अपने रोल को लेकर क्या कुछ कहा? सबकुछ जान लीजिए.

‘धुरंधर 2’ में किसे लेने के लिए लड़े आदित्य धर?

हाल ही में Mustafa Ahmed का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म ‘धूम-धाम’ के वक्त ही धुरंधर में काम करने की बात तय हो गई थी. दरअसल इस फिल्म में यामी गौतम ने भी काम किया था. एक्टर ने बताया कि, ”मैं जब आदित्य सर को ट्रेन कर रहा था, तो मैंने उन्हें कहा था ‘उरी’ मेरी फेवरेट एक्शन फिल्मों में से एक हैं. अगर आप दोबारा ऐसा करेंगे, तो मुझे भी लेना चाहे बस साइड में खड़े कर देना. मैं बहुत फैन हूं. उन्होंने मुझे 10 बजे कॉल किया और कहा तुझे एक्टिंग कराता हूं. ऑडिशन देना है एक रोल है, ये स्ट्रिपर का रोल है.” धूमधाम में मुस्तफा को इस तरह रोल मिला था. जिसके लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिया था. एक्टर ने कहा कि मेरा रोल लोगों को अच्छा लगा था. मैंने यामी से बात की थी, उनको भी पसंद आया था.

वहीं, Mustafa Ahmed से पूछा गया कि क्या आदित्य धर ने आपके किरदार के लिए टीम से काफी लड़ाई लड़ी है? तो उन्होंने कहा कि- ”बिल्कुल. यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, इतने बड़े-बड़े एक्टर्स हैं, फिर उनके साथ वो जो नॉन एक्टर है. ट्रेन एक्टर नहीं है, जिसे इतनी बड़ी रिस्पांसिबिलिटी देना आसान नहीं था. पर वो चाहते थे कि मैं करूं यह रोल. वो कहते थे तू कर घबरा मत मैं हूं तेरे साथ. जिसके बाद पूरी कोशिश की उन्होंने कि मैं रोल के लिए हां करूं और सब मान जाए.”