ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...

Kawardha Fire News: कवर्धा राइस मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का धान जलकर राख; फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पाया काबू

कबीरधाम: कवर्धा के हरिनछपरा गांव में जनता राइस मिल है. आज जनता राइस मिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. राइस मिल के संचालक ने बताया कि आग से करोड़ों का नुकसान हो चुका है. आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकल की टीम जुटी हुई है. राइस मिल के संचालक का आरोप है कि उन्होंने आग लगने की खबर तीन फायर ब्रिगेड केंद्रों पर दी. लेकिन कहीं से भी तत्काल मौके पर मदद नहीं मिली. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जो टैंकर देर से आग बुझाने के लिए पहुंचे, उनमें भी पानी की मात्रा काफी कम थी.

राइस मिल में लगी भीषण आग

राइस मिल में जब आग लगी तब वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, कि आग ने देखते ही देखते राइस मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी भीषण थी कि राइस में मिल में मौजूद फायर सिस्टम से भी काबू में नहीं आई. मिल में कई टन धान रखा था. जिसकी वजह से आग और तेजी से फैली. कई किलोमीटर दूर से सही राइस मिल से उठता धुंआ लोगों को नजर आ रहा था. राइस मिल के भीतर बड़ी संख्या में बारदाने के गट्ठर भी रखे थे जो जलकर खाक हो गए.

आग लगने की खबर मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे. आग बुझाने की कोशिश हमने अपने स्तर पर की. जो भी हमारे पास साधन था उससे हमने आग पर काबू पाने की कोशिश की. फायर ब्रिगेड भी मौके पर देर से पहुंची. हमने पंडरी में भी फायर फाइटर टीम को फोन किया था लेकिन तीन जगहों से हमें सभी कोई मदद समय पर नहीं मिली. शार्ट सर्किट से आग लगने की बात ही समझ में आ रही है. अभी भी 2 गाड़ियां यहां फायर ब्रिगेड की पहुंचनी है: बिलाल गांधी, राइस मिल मालिक

आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी

राइस मिल के मालिक बिलाल गांधी ने बताया कि आग करीब 11 बजे लगी थी, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी. उनका आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पर्याप्त संसाधनों के साथ राहत कार्य शुरू किया जाता तो नुकसान कम हो सकता था. प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.