ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...

Jamshedpur MGM Hospital: गायब मरीज का शव मिलने से सनसनी, अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा पर अपनाया कड़ा रुख; अब बिना पास एंट्री बंद!

जमशेदपुरः शहर के MGM अस्पताल से गायब मरीज का शव कचरे में मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा नियम लागू किया है. वहीं इस मामले मे एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी एमजीएम अस्पताल में इलाजरत एक मरीज के गायब होने के बाद उसका शव अस्पताल परिसर के कचरे में मिला है. इस घटना के बाद अस्पताल मे हड़कंप मचा हुआ है. वहीं इस मामले मे एमजीएम थाना की पुलिस जांच शुरू कर दिया है. जबकि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा नियम लागू कर दिया है.

बता दें कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला 55 वर्षीय सुनील यादव एमजीएम अस्पताल में 13 मार्च 2026 को भर्ती हुआ था. एमजीएम अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व सुनील यादव खास महल स्थित सदर अस्पताल में गया था जहां डॉक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया था. बताया जा रहा है कि 14 मार्च 2026 की रात से मरीज सुनील यादव अपने बेड से गायब हो गया था. मरीज का पुत्र अभय यादव इस मामले में अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी काफी खोजबीन के बाद भी सुनील यादव का अता पता नहीं चला. इधर अस्पताल परिसर में कैथ लैब के सामने कचरे के देर में मरीज सुनील यादव का शव मिला है.

अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के कर्मियों से इस संदर्भ में पूछताछ की लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एमजीएम थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि एमजीएम अस्पताल से पूर्व में भी मरीज गायब हो चुका है लेकिन उसे बाद में ढूंढ लिया गया था. इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में कड़े नियम लागू कर दिए हैं. जिसके तहत प्रत्येक मरीज के साथ एक अटेंडर का रहना अनिवार्य है अगर अटेंडेंट नहीं रहता है तो उसे मरीज को वॉशरूम तक ले जाने के लिए अस्पताल की नर्स या वार्ड बॉय मदद करेगा.

इस पूरे मामले में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया है कि इलाज के दौरान मरीज कचरे के ढेर तक कैसे पहुंचा उसकी मृत्यु कैसे हुई. इस मामले में जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाकी स्पष्ट हो पाएगा.