ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: पोस्टमार्टम के लिए रवाना शव, हर पल की होगी Videography

अमृतसर: गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के बाद उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बॉडी को अमृतसर के ईएमसी अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना किया गया।

ए.सी.पी. गगनदीप सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम पीजीआई के डॉक्टरों के बनाए गए विशेष बोर्ड की निगरानी में किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे। इस दौरान पोस्टमार्टम की पूरी वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। यह प्रक्रिया ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी, जिससे जांच में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके और कड़ी निगरानी में किया जाएगा, ताकि मामले से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके और आगे की जांच के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

बता दें कि रंधावा की पत्नी ने यह भी कहा था कि पूरे मामले की जांच सी.बी.आई. को सौंपी जाए और लालजीत भुल्लर का पुलिस रिमांड लिया जाए, ताकि उसके पति की अंतिम रस्मों से पहले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तारी की जा सके। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों द्वारा रंधावा का मोबाइल फोन मांगा गया था मगर परिवार ने उसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि मोबाइल फोन में बहुत से ऐसे प्रूफ है जो वह सी.बी.आई. को देना चाहेंगे।