Ludhiana MC Budget 2026: लुधियाना नगर निगम बजट बिना बहस के पास, कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन; पार्षदों ने लगाया धांधली का आरोप
लुधियाना: नगर निगम के जनरल हाऊस की मीटिंग के दौरान मेयर ने 1258.80 करोड़ का बजट बिना चर्चा के पास कर दिया। इस मीटिंग की शुरुआत में सेक्रेटरी विवेक वर्मा द्वारा एजेंडा पेश किया गया। इस संबंध में विपक्षी पार्टियों के पार्षदों द्वारा चर्चा करने की मांग की गई लेकिन मेयर ने बहुमत के साथ बजट पास करने की घोषणा कर दी।
इसका विपक्षी पार्टियों के पार्षदों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया। उनके द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई लेकिन मेयर- कमिश्नर व विधायक मीटिंग छोड़कर चले गए। इसके विरोध में विपक्षी पार्टियों के पार्षदों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस तरह हंगामे के बीच चंद मिनटो में बजट सेशन खत्म हो गया।