ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी 'डीम्ड क्लीयरेंस'; कम होंगे दाम और कारो... खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए 'जिंदगी'! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट... PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी... अमेरिका के 'शांति प्लान' पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें... घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—"अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बता... Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन ... CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—"बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी"; जानें SIR रैंकिंग... झारखंड में मिला 227 KG का 'विशाल बम'! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा... Hussainiwala Heritage Complex: पंजाब में देशभक्ति और पर्यटन का संगम, हुसैनीवाला में विरासत और बुनिया...

Haryana Kharif Krishi Mela 2026: हिसार में बोले CM सैनी—किसानों को मिलेगा ₹2000 का बोनस, देसी कपास पर ₹4000 की सौगात; जानें नई दरें

हिसार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित खरीफ कृषि मेला-2026 के शुभारंभ मौके पर प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत दलहन लगाने वाले किसानों को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की। अब तक इस योजना में 8 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद दी जा रही थी जो कि अब बढ़कर 10 हजार रुपये प्रति एकड़ हो गई है।

सीएम ने भिवानी जिले के गोकुलपुरा में 64 एकड़ में 11.67 करोड़ रुपये की लागत से बने पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने खेती में कीटनाशकों, अत्यधिक खाद के प्रयोग और अंधाधुंध पानी के दोहन पर चिंता जताई।