Badshah Tattiri Song Ban: विवादों के बाद बादशाह का गाना ‘टटीरी’ बैन! हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जारी की एडवायजरी
चंडीगढ़: गायक बादशाह के आपत्तिजनक गीत टटीरी से जुड़े 857 लिंक पुलिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से हटवा दिए हैं। इनमें 154 वीडियो और 703 छोटे वीडियो शामिल हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग सामाजिक मंचों के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। पुलिस ने संबंधित मंचों को नोटिस भेजकर गीत के सभी अंश हटाने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा है कि इस गाने में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण इसे हटाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
एडीजीपी शिबास कविराज ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंधित गानों पर वीडियो बनाता है या साझा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा सकते हैं। कहा कि बार-बार नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।