Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार तक मासिक शुल्क से मचा हड़कंप
भोपाल। महापौर मालती राय ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3,938 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें शहरवासियों को अब नए कनेक्शन के लिए अधिक खर्च करना होगा। सभी को मेंटेनेंस चार्ज भी देना होगा। यह चार्ज सीवेज टैक्स के रूप में अतिरिक्त रहेगा। हालांकि प्रापर्टी और जल कर में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
शहरवासियों को अब नए सीवेज कनेक्शन के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग चार्ज का भुगतान करना होगा। हर माह मेंटेनेंस चार्ज भी देना होगा। आवासीय सीवेज कनेक्शन के मेंटेनेंस के लिए 100 रुपये से 200 रुपये हर माह तक भुगतान करना होगा। व्यावसायिक कनेक्शन भी अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे।