ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...

Suicide Case: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, 10 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप; मौत से पहले बनाया इमोशनल वीडियो

रतिया : रतिया उपमंडल के गांव लठेरा में एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुखबाज सिंह (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने मरने से पहले अस्पताल में उपचार दौरान ही एक वीडियो भी बनाई है जिसमें अपनी पत्नी के अलावा ससुराल परिवार के अन्य लोगों पर परेशान करने तथा करोड़ों रुपयों की जमीन हड़पने के भी आरोप लगाए हैं।

बाह्मणवाला चौकी के इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक सुखबाज की बहन सुखपाल कौर के बयानों पर मृतक की पत्नी रमनदीप कौर, ससुर भूपेंद्र सिंह, सास मनजीत कौर व रिश्तेदार जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि 2023 में उसकी भाभी रमनदीप कौर, उसके पिता भूपेंद्र सिंह, उसकी माता मनजीत कौर निवासी फतेहाबाद व उसकी भाभी के मामा जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कारिया ने उसके भाई को डरा धमका कर उसकी 8 किले जमीन रमनदीप कौर के नाम करवा ली, मगर उसके बावजूद रमनदीप उसके भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा कर उसे परेशान करती थी। इसी के चलते उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन इस दौरान परिवार के लोग पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए थे।