ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 21 मार्च तक बदलेगा मौसम; जानें आपके शहर का हाल

रांची: झारखंड में 19 मार्च से मौसम फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. खासकर 19 और 20 मार्च को मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा.

उत्तर-पश्चिम को छोड़कर शेष भागों में दिखेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 20 और 21 मार्च को भी कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं और आसमान में बादल छाए रहेंगे. जिससे मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन अस्थिर बना रहेगा.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की है. कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है.

डाल्टनगंज सबसे गर्म, तो कोडरमा सबसे ठंड

मौसम केंद्र, रांची की ताजा रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में अब गर्मी धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है. 18 मार्च 2026 को जारी आंकड़ों में राज्य के कई प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कुछ इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा, जिससे यहां रातें अपेक्षाकृत अधिक गर्म रही.सबसे अधिक गर्मी डाल्टनगंज में देखने को मिली, जहां पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा चाईबासा में 34.8 डिग्री और बोकारो में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान कोडरमा में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा.