ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

Ramgarh Ramnavami 2026: रामगढ़ की सड़कों पर निकला ऐतिहासिक मंगला जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए शौर्य के करतब; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर मंगलवार रात विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य मंगला जुलूस आयोजन किया गया. श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और महावीरी पताकाओं के साथ निकले इस जुलूस ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया.

शोभायात्रा की शुरुआत लक्ष्मी टॉकीज स्थित रामनवमी मैदान से हुई, जो पटेलनगर, बिरसा चौक और भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक स्थित काली मंदिर तक पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालु द्वारा जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष लगाते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. जुलूस के दौरान रामभक्तों ने लाठी और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया.

भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

जुलूस में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते नृत्य दलों ने शोभायात्रा में रंगारंग छटा बिखेरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. जहां गुड़-चना, ठंडा शरबत और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी. इस सेवा भाव ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया.

इस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. यह मंगला शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और परंपराओं के जीवंत प्रदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुई. इस भव्य शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मौजूद रहे. उनके साथ उप प्रमुख बबीता पांडेय, किन्नर समाज के सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.