ब्रेकिंग
ईरान में 'महा-तबाही' की आहट! खामेनेई के बाद अब लारिजानी पर वार; अमेरिका ने मोल ली बड़ी मुसीबत? जानें... AAP को लगा जोर का झटका! युवा नेता ने थामा अकाली दल का पल्ला; सुखबीर बादल बोले— "पंजाब के भविष्य के ल... Amritsar Firing News: अमृतसर में पूर्व पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; बदमाशों ने फैलाई... Canada Crime: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला; जांच में जुटी... Panjab University Firing Case: पीयू गोलीबारी में गैंगस्टर का हाथ, फेसबुक पर पोस्ट डाल स्वीकारी वारदा... Punjab Weather Update: पंजाब के 7 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 21 मार्च तक खराब रहेगा मौसम... Punjab News: ट्विटर का पंजाब पुलिस पर बड़ा आरोप, 'अपराध रोकने' के बहाने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला;... पंजाब में प्रशासनिक 'सर्जिकल स्ट्राइक'! सीनियर अधिकारी पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड; ... पंजाब में रिश्तों का खून! कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर कांप जाएगी रूह, रोंगटे ख... Ludhiana Land Scam: लुधियाना में भू-माफिया की बड़ी साजिश नाकाम, फर्जी कागजात से हड़पी करोड़ों की संप...

Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है कि अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी निशाने पर आ गए हैं. एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह को उनके ही घर के बाहर धमकाने का मामला सामने आया है.

घटना भोपाल के त्रिलंगा इलाके की है, जहां कुछ अज्ञात युवक कार से एडीजी राजाबाबू सिंह के घर के बाहर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. एक युवक हाथ में डंडा भी लिए हुए था. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है.

खुद ADG ने जताया खतरा, मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया, जब एडीजी राजाबाबू सिंह ने खुद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

उन्होंने साफ कहा है कि यह घटना उनकी जान को खतरे का संकेत है. मामले में शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. एडीजी की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं. फिलहाल पुलिस फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

कौन हैं राजाबाबू सिंह?

राजाबाबू सिंह मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले सिंह ने यूपीएससी परीक्षा पास कर पुलिस सेवा जॉइन की थी. हाल ही में वे बीएसएफ से डेपुटेशन पूरा कर लौटे हैं और वर्तमान में एडीजी (ट्रेनिंग) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

चर्चाओ में रहते है राजाबाबू सिंह

हाल के दिनों में पुलिस ट्रेनिंग में किए गए कुछ बदलावों को लेकर भी वे चर्चा में रहे हैं. पुलिस ट्रेनिंग के दौरान रामचरित्र मानस का पाठ कराना, मदरसों में कुरान के साथ गीता का पाठ कराने की सलाह देना जैसे कामों को लेकर चर्चाओं में रहे है.