ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...

Ludhiana Land Scam: लुधियाना में भू-माफिया की बड़ी साजिश नाकाम, फर्जी कागजात से हड़पी करोड़ों की संपत्ति; पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना: महानगर के पॉश इलाकों में शुमार बाड़ेवाल रोड पर स्थित एक कीमती प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने एक महिला की संपत्ति पर नजर गड़ाते हुए न केवल उसके जाली कागजात तैयार किए, बल्कि किसी तीसरी पार्टी को बेचकर उस पर अवैध कब्जा करने का भी प्रयास किया। फिलहाल थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी कारण अरोड़ा और उमेश शर्मा के खिलाफ जाली दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता रेनू रानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बाड़ेवाल इलाके की ‘शर्मन जी वाटिका’ (महावीर एन्क्लेव के नजदीक) में उसका प्लॉट नंबर 37 स्थित है। करीब 400 वर्ग गज के इस कीमती प्लॉट पर भू-माफियाओं की नजर थी। आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत इस प्लॉट के फर्जी और जाली मलकीयती दस्तावेज तैयार करवा लिए। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने इन जाली कागजातों के आधार पर प्लॉट को आगे किसी दूसरी पार्टी को बेच दिया और मौके पर जाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। जब पीड़िता को इस धोखाधड़ी की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह साफ हो गया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की नीयत से सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी।  पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ रही है जिनके जरिए इन फर्जी कागजातों को असली बताकर पेश किया गया था। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।