ब्रेकिंग
AAP को लगा जोर का झटका! युवा नेता ने थामा अकाली दल का पल्ला; सुखबीर बादल बोले— "पंजाब के भविष्य के ल... Amritsar Firing News: अमृतसर में पूर्व पार्षद के भतीजे पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; बदमाशों ने फैलाई... Canada Crime: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला; जांच में जुटी... Panjab University Firing Case: पीयू गोलीबारी में गैंगस्टर का हाथ, फेसबुक पर पोस्ट डाल स्वीकारी वारदा... Punjab Weather Update: पंजाब के 7 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, 21 मार्च तक खराब रहेगा मौसम... Punjab News: ट्विटर का पंजाब पुलिस पर बड़ा आरोप, 'अपराध रोकने' के बहाने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला;... पंजाब में प्रशासनिक 'सर्जिकल स्ट्राइक'! सीनियर अधिकारी पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड; ... पंजाब में रिश्तों का खून! कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर कांप जाएगी रूह, रोंगटे ख... Ludhiana Land Scam: लुधियाना में भू-माफिया की बड़ी साजिश नाकाम, फर्जी कागजात से हड़पी करोड़ों की संप... Ludhiana Crime: लुधियाना में दुकानदारों ने पकड़ा चोर, रंगे हाथों दबोचकर की धुनाई; पुलिस के हवाले किय...

MS Dhoni के ‘हुक्का पार्टनर’ का बड़ा खुलासा! 4.80 करोड़ का यह खिलाड़ी तैयार करता है माही के लिए ‘शीशा’; IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप

एमएस धोनी हुक्का पीने के शौकीन रहे हैं. ये बात कोई नई नहीं है. इस बारे में पहले भी कई लोगों ने जिक्र किया है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि धोनी के हुक्के का ख्याल रखने, उसे तैयार करने वाले खिलाड़ी को CSK से 4.80 करोड़ रुपये मिलते हैं? इस बात का खुलासा भी उसी ने किया है, जिसने एक बार कहा था कि CSK टीम में जगह बनाना मुश्किल है. हम बात कर रहे हैं सैम बिलिंग्स की, जो चेन्नई सुपर किंग्स साथ IPL 2018 और 2019 के सीजन में जुड़े रहे थे. इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने अब खुलासा किया है धोनी के हुक्के का विशेष ख्याल रखा जाता है और ये काम खलील अहमद का होता है.

4.80 करोड़ में IPL 2026 के लिए रिटेन हुए थे खलील

चेन्नई सुपर किंग्स ने खलील अहमद को 4.80 करोड़ रुपये में IPL 2025 के ऑक्शन में खरीदा था. हालांकि, IPL 2026 के लिए उन्होंने खलील को रिटेन किया है. रिटेंशन की वजह खलील का IPL 2025 में दमदार प्रदर्शन तो रहा ही है. साथ ही साथ अब ऐसा लगता है कि सैम बिलिंग्स ने जो बताया है वो भी एक वजह हो सकती है.

धोनी के लिए हुक्का बनाते हैं खलील- सैम बिलिंग्स

सैम बिलिंग्स ने धोनी के हुक्का पीने के शौक के बारे में स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में बताया. इस पॉ़डकास्ट के दौरान एलेस्टेयर कुक, फिल टफनेल और माइकल वॉन भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि टीम होटल में धोनी का कमरा हरेक के लिए खुला होता है. उनके कमरे की खास बात होती है कि वहां एक हुक्के का छोटा सा सेटअप लगा होता है. एक खिलाड़ी जिसके पास हुक्के के देखरेख का जिम्मा होता है, वो खलील अहमद होते हैं. सैम बिलिंग्स के मुताबिक धोनी के लिए हुक्का तैयार करना खलील अहमद का इकलौता काम होता है.

बिलिंग्स ने कहा था, CSK में जगह बनाना मुश्किल

सैम बिलिंग्स CSK के लिए 2 सीजन में 11 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 108 रन ही बनाए थे. उन्होंने एक बार चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग और बॉलिंग की गहराई देखकर कहा था कि अपनी जगह बनाने के लिहाज से ये इस वक्त दुनिया की सबसे मुश्किल टीमों में से एक है. CSK एक शानदार और दमदार टीम है.

धोनी हैं बिलिंग्स के फेवरेट

सैम बिलिंग्स से आगे सवाल हुआ कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनके फेवरेट फीगर कौन हैं, जिसके जवाब में उन्होंने बिना समय गंवाए CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम लिया.