ब्रेकिंग
दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ... बेटे की मौत के बाद पिता का 'महादान'! हरीश राणा के अंगदान की इच्छा; जानें इस नेक कदम पर क्या कह रहे ह...

UAE में ईद पर ‘ड्रोन’ का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अंदर होगी इबादत, सुरक्षा सख्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रहे जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार सुरक्षा कारणों के चलते ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर अदा की जाएगी. जनरल अथॉरिटी फॉर इस्लामिक अफेयर्स, एंडोमेंट्स एंड जकात ने बुधवार को इसकी घोषणा की है. UAE की सुरक्षा अथॉरिटी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है.

UAE में इस साल ईद-उल-फितर की नमाज सिर्फ मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाएगी. दुबई और शारजाह समेत पूरे यूएई में खुले ईदगाहों या बाहरी मैदानों में नमाज नहीं होगी. लोगों को मस्जिद में जल्दी आने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. बुधवार को इस बारे में दुबई और शारजाह समेत पूरे यूएई में मस्जिदों और लोकल अथॉरिटी ने ऐलान शुरू कर दिया है. अथॉरिटी ने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

अथॉरिटी ने नमाजियों से की अपील

अथॉरिटी अधिकारियों ने नमाजियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए समय से पहले पहुंचें. साथ ही कहा कि ईदगाह और मस्जिदों से बाहर नमाज पढ़ने से बचें. बताया जा रहा है कि सार्वजनिक सड़कों या खुले स्थानों पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं, और उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि ईरान के ड्रोन हमलों से बचने के लिए यूएई ने ये फैसला लिया है.

UAE में दिखा चांद तो 19 मार्च को होगी ईद

UAE की चांद देखने वाली समिति बुधवार यानी आज 29वें रोजे पर चांद देखेगी. 18 मार्च को आसमान में शव्वाल के चांद को देखने की कोशिश की जाएगी. अगर चांद दिखाई दे जाता है तो ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार यानी 19 मार्च को मनाया जाएगा. अगर चांद दिखाई नहीं देता है तो रमजान के पूरे 30 रोजे होंगे और ई शुक्रवार (20 मार्च) को होगी.

भारत में 20 मार्च को हो सकती है ईद

अगर खाड़ी देशों में 18 मार्च को शव्वाल का चांद दिख जाता है तो वहां 19 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में भारत में भी 20 मार्च को ईद मनाई जा सकती है. दरअसल, खाड़ी देशों के एक दिन बाद भारत में अक्सर ईद का त्योहार मनाया जाता रहा है. अगर खाड़ी देशों में 20 मार्च को ईद होगी तो भारत में ये त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा. वैसे खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस साल रमजान के पूरे 30 दिन चलने की संभावना है.