ब्रेकिंग
मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो म... Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों क... Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालि... Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या ... Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी ... DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन ... LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए न... सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बि... पंजाब की जेल में 'सुरक्षा' फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़... Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया 'झूठ का पुलिंदा', भगवंत मान सरकार को द...

Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालियों और AAP में जुबानी जंग तेज

फरीदकोट: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बंटी रोमाना  ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा, “वक्त आपका है तो नाच लीजिए, हमारा आएगा तो मुजरा करवाएंगे।”

रोमाना ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि समय आने पर वे “19 की 51” करके जवाब देंगे और ऐसा सबक सिखाएंगे जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए गए और उन्हें डराया-धमकाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हदें पार करते हुए महिलाओं तक के खिलाफ मामले दर्ज किए, जिससे उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। रोमाना ने कहा कि उनकी पार्टी ने कठिन समय में संघर्ष किया है और अब वे बदलाव के समय का इंतजार कर रहे हैं।