ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’

लुधियाना:  एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। साहनेवाल के नजदीक गांव टिब्बा में एक बेबस मंदबुद्धि युवक को पिछले दो सालों से बंधक बनाकर उससे जबरन मजदूरी करवाई जा रही थी। इस अंधेरे साम्राज्य का भंडाफोड़ ‘धन-धन बाबा रतन देव जी चैरिटेबल सोसाइटी’ (तरनतारन) के सदस्यों ने किया है, जिन्होंने पीड़ित युवक को नर्क भरी जिंदगी से आजाद करवाया।

संस्था के प्रधान जगजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भोलू खान नामक व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए एक मंदबुद्धि युवक को अवैध तरीके से कैद कर रखा है। आरोपी उससे दिन-रात अपने पशुओं का गोबर और कूड़ा-कर्कट साफ करवाता था और उसे प्रताड़ित किया जाता था। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य 22 फरवरी को गांव टिब्बा स्थित भोलू खान के डेरे पर पहुंचे और वहां छापेमारी कर युवक को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया।

हैरानी की बात यह है कि रेस्क्यू के बाद जब संस्था ने सोशल मीडिया और फेसबुक पर इस घटना की पोस्ट डाली, तो पीड़ित युवक की पहचान ‘इम्तियाज’ के रूप में हुई। पोस्ट देखने के बाद युवक की मां बीबी जोहरा सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने इस गंभीर मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की माता के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।