ब्रेकिंग
मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो म... Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों क... Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालि... Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या ... Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी ... DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन ... LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए न... सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बि... पंजाब की जेल में 'सुरक्षा' फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़... Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया 'झूठ का पुलिंदा', भगवंत मान सरकार को द...

सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?

पंजाब पावरकॉम ने सोलर बिजली के लिए नई दरें तय कर दी हैं। जी हां, यदि आपने घर, दुकान या फैक्ट्री की छत पर सोलर पैनल लगवाए हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है।

पंजाब बिजली नियामक आयोग के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सोलर बिजली की दर 2.97 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को पावरकॉम इसी रेट पर खरीदेगा और इसकी राशि आपके बिजली बिल से घटा दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं का बिल कम होगा। हालांकि इसके बदले नकद पैसा नहीं दिया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम वालों को मिलेगी। ऑफ-ग्रिड सिस्टम पर यह लागू नहीं होगी।

नियमों के मुताबिक, उपभोक्ता अपने मंजूरशुदा लोड का अधिकतम 90% तक ही सोलर सिस्टम लगा सकता है, इसलिए आमतौर पर उत्पादन खपत से ज्यादा नहीं होता। वहीं, पंजाब सरकार की 300 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा भी जारी रहेगी। सोलर पैनल खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, जिनका लोड 7 किलोवाट से अधिक है या जिनकी खपत ज्यादा है।