ब्रेकिंग
मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो म... Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों क... Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालि... Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या ... Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी ... DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन ... LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए न... सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बि... पंजाब की जेल में 'सुरक्षा' फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़... Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया 'झूठ का पुलिंदा', भगवंत मान सरकार को द...

Bemetara Fraud News: कियोस्क संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, गरीबों की गाढ़ी कमाई हड़पने का खेल; बेमेतरा पुलिस ने शुरू की जांच

बेमेतरा: बेमेतरा जिले के बरगा गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और हांटरांका और बरगा में बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से संचालित कियोस्क संचालक पर ठगी का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई का मांग भी की है.

2 ग्राहकों ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप

बेमेतरा कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने बताया कि हांटरांका में संगीता पाल और बरगा में ओमप्रकाश पाल के द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र चलाया जा रहा है. जहां पिछले 2 से 3 साल से भोले भाले ग्रामीणों को ठगने का काम किया जा रहा है. पैसा ग्रामीणों के खाते में डालकर संचालकों द्वारा स्वयं उपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और ग्राहक परेशान है.

ग्रामीण ने बताया राजेश कुमार अंगिरा और प्रताप मेहर 2 ग्राहकों से 4 लाख और 2 लाख का धोखाधड़ी हुई है. ग्राहक सेवा केंद्र ओमप्रकाश पाल पैसे के बारे में पूछने पर धमकी भी देते हैं- शिकायतकर्ता

4 लाख की एफडी करवाया था, वो पैसे मेरे बैंक खाते में आए ही नहीं. कलेक्टर से शिकायत किया हूं- ग्रामीण

पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में लिखा है कि मामले की शिकायत थान खम्हरिया पुलिस थाना में भी किया गया है लेकिन पुलिस ने कोई जांच नहीं की है. ग्रामीणों ने कहा कि कियोस्क बैंक संचालक द्वारा पैसे के बारे में जानकारी लेने पर राजनीतिक धौंस दिखाया जाता है.

कलेक्टर ने जांच का दिया आदेश

वही मामले को लेकर बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने बताया कि जनदर्शन के दौरान शिकायत मिली है कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के द्वारा राशि का गबन किया गया है. मामले में एलडीएम (लीड बैंक प्रबंधक) एवं पुलिस विभाग को जांच के निर्देश दिए है. जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी.