ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र...

मैदान पर ‘कोच’ और पीछे ‘महाठग’! दिल्ली में क्रिकेट कोच ने लोन के नाम पर दर्जनों को ठगा; पुलिस ने ऐसे किया इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़

बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देने वाला व्यक्ति को नरसिंहपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है.आरोपी फर्जी बैंक और फाइनेंस कंपनियों के नाम से पोस्टर लगाकर जरूरतमंद लोगों को फंसाता था. इसके बाद वो अलग-अलग शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठता था.

लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर ठग को नरसिंहपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया हैं. नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दिल्ली के रोहणी जिले के बेगमपुर थाने का रहने वाला है. आरोपी देवकीनन्दन कपूर उर्फ देव ने लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की हैं.

पुलिस ने जब्त किए 83 लाख रुपए

पुलिस की माने तो आरोपी के खाते से 83 लाख रुपए की राशि को जब्त किया हैं. खास बात यह हैं कि आरोपी देवकीनन्दन कपूर उर्फ देव एक प्रोफेशनल क्रिकेट का खिलाड़ी हैं, जो दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन (डीडीसीए) की ओर से 16 साल से क्रिकेट खेल रहा हैं. बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग भी देते हैं.

बहरहाल एक क्रिकेटर के साथ जब ठगी हुई तो उसने भी क्रिकेट के खेल के साथ-साथ लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया और अब सलाखों के पीछे हैं. वहीं पुलिस ने आरोपी से 10 चेकबुक, 10 पासबुक, 7 ATM, 2 आधारकार्ड और अन्य सामग्री जब्त की है.

दिल्ली से चलाता था नेटवर्क

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था. इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी देव को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाकार लोगों को जाल में फंसाता था. पोस्टर के जरिए आने वाली कॉल पहले कॉल सेंटर तक पहुंचती थीं, इसके बाद टेली-कॉलर लोगों को लोन दिलाने का लालच देते थे.

आरोपी खुद लोगों से संपर्क कर पैसों की मांग करता था. आरोपी शातिर तरीके से इस पूरे नेटवर्क को चला रहा था. ठगी की रकम को वो सीधे अपने खाते में नहीं लेता था. बल्कि अन्य लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था, ताकि पकड़े जाने से बच सके.