अहान पांडे का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! ‘सैयारा’ के बाद हाथ लगीं 2 और बड़ी फिल्में; चंकी पांडे के भतीजे ने बॉलीवुड में मचाई खलबली
Ahaan Panday Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे ने बीते साल रिलीज हुई ‘सैयारा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. अपनी डेब्यू फिल्म से अहान पांडे को काफी उम्मीदें थीं और ये मूवी उनके साथ-साथ मेकर्स की उम्मीदों पर भी खरी उतरी. अपनी पहली ही फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ने थिएटरों में ताबड़तोड़ कमाई की और वर्ल्डवाइड 570 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर देने के बाद मेकर्स के बीच अहान पांडे की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है और उन्हें धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफिर मिल रहे हैं. इस वक्त अहान पांडे के पास पहले से कई फिल्में लाइनअप में शामिल हैं. इसी बीच अब एक्टर को दो और फिल्मों का ऑफर मिल गया है.
‘सैयारा’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद अहान पांडे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले यंग एक्टर्स में से एक बन गए हैं. उन्हें हर तरफ से फिल्ममेकर्स से ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. जो भी ऑफर अहान पांडे को मिले हैं, उनमें से उन्होंने’ सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली गैंगस्टर बेस्ड लव स्टोरी के लिए हामी भरी है. फिलहाल इस फिल्म पर काम चल रहा है और अब अहान के पास दो फिल्मों के ऑफर भी आ गए हैं.
आनंद एल राय ने की ऑफर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे को दो और एक्साइटिंग फीचर फिल्में ऑफर हुई हैं. इसी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि ‘तेरे इश्क में’ के बाद आनंद एल राय ने अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म अहान पांडे को ऑफर की है. एक्टर को आइडिया पसंद आया है और आगे क्या करना है इस पर फैसला करने से पहले वो पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.
महाभारत के कैरेक्टर पर बनेगी फिल्म
इसके अलावा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अहान को ‘कर्ण’ नाम की फिल्म ऑफर की है. कर्ण एक एम्बिशियस एक्शन फिल्म है. महाभारत के इस कैरेक्टर को स्क्रीन पर लाने के लिए अहान सबसे सही एक्टर हैं. रिपोर्ट की मानें तो अहान इस विजन से खुश हैं और जल्द ही फिल्म के लिए अपना टेक तय करेंगे.
इन दो फिल्मों के अलावा, अहान ने कम से कम 10 स्क्रिप्ट रिजेक्ट की हैं, क्योंकि वो अपने करियर ट्रैजेक्टरी के बारे में श्योर होना चाहते हैं और बहुत रिस्पॉन्सिबल तरीके से फिल्में साइन करना चाहते हैं. अहान ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो उनकी ऑडियंस को धोखा न दें. वो सिनेमा देखने वालों से मिले प्यार की इज्जत करते हैं और लोगों को अपना बेस्ट देने पर ध्यान दे रहे हैं.