ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल की पहली खूबसूरत तस्वीरें

अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी होस्ट गौरव कपूर ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा में शादी कर ली. दोनों की शादी बिना शोर शराबे के बेहद सादगी के साथ हुई. दोनों ने कोर्ट मैरिज के जरिए हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थाम लिया. इस इंटिमेट वेडिंग में दोनों के बेहद करीबी दोस्त और परिवारवाले ही मौजूद रहे. शादी के बाद दोनों पैपराजी के सामने आएं और तस्वीरें खिंचवाईं.

इस शादी में मनोरंजन और खेल जगत से जगत से जुड़े कई सितारे शामिल हुए और नए कपल को दुआएं दीं. शादी में सोहा अली खान, फरहान अख्तर, अन्या सिंह, मलाइका अरोड़ा, अविका गौर और नेहा धूपिया जैसे सितारे शामिल हुए. एएनआई के मुताबिक कृतिक और गौरव ने शादी में धूम धड़ाका करने की जगह शांति को चुना. दोनों की शादी समारोह की शुरुआत एक पूजा से हुई.

कृतिका ने पहनी लाल रंग की साड़ी

कृतिका कामरा ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी. शादी के बाद गौरव के साथ कृतिका बाहर आईं और दोनों ने पैपराजी के सामने पोज़ दिए. इस दौरान दोनों काफी खुश नज़र आए. सोशल मीडिया पर फैंस दोनोंं को परफेक्ट कपल बता रहे हैं और शादी की बधाई भी दे रहे हैं.

इस शादी में पूर्व गेंदबाज़ और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अपनी पत्नी फातिमा के साथ शामिल हुए. जहीर खान और सागरिका घाटगे, युवराज सिंह और हेजल कीच भी शादी समारोह का हिस्सा बने.

गौरव की दूसरी शादी

कृतिका कामरा और गौरव कपूर काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि पिछले साल दिसंबर में कृतिका ने एक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को पब्लिश कर दिया था. उसके बाद से दोनों कई मौके पर साथ भी नज़र आए. जानकारी के लिए बता दें कि गौरव की ये दूसरी शादी है. उन्होंने साल 2014 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी. हालांकि 2021 में दोनों का तलाक हो गया था. वहीं कृतिक एक जमाने में करण कुंद्रा को डेट कर रही थीं. हालांकि दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था.