ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट, देखें तबाही का मंजर

मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 28 फरवरी से अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से शुरू हुई इस जंग का आज 11वां दिन है और इसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है.

ईरान ने अब तक 11 देशों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं और कई जगहों पर अमेरिकी सैन्य अड्डों और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है. ईरान की इस सैन्य कार्रवाई में इजराइल, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कतर, कुवैत, इराक, ओमान, अजरबैजान, साइप्रस और तुर्किये शामिल हैं. कई देशों में तेल सुविधाओं, एयरबेस और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं.

इजराइल पर लगातार मिसाइल हमले

ईरान लगातार इजराइल पर मिसाइल हमले कर रहा है. रिशोन लेजियोन शहर पर क्लस्टर बम से हमले का भी दावा किया गया है, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई है. ईरान की सेना इजराइल की राजधानी तेल अवीव से लेकर अन्य शहरों पर लगातार हमले कर रही है. ईरान उनके सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. ईरान का दावा है कि उसने इजराइल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. साथ ही इजराइल के सैकड़ों सैनिकों को भी मार गिराया है.

सऊदी अरब के तेल ढांचे पर असर

ईरानी हमलों के कारण सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है. ईरान के बढ़ते हमलों को देखते हुए सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको को अपनी रास तनूरा रिफाइनरी में उत्पादन रोकना पड़ा. वहीं सऊदी एयर डिफेंस ने शायबा ऑयल फील्ड की ओर बढ़ रहे चार ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. अभी तक ईरान ही सऊदी अरब पर भारी पड़ता दिख रहा है. सऊदी अरब ने ईरानी हमलों को देखते हुए हाल ही में देश में आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी.

UAE पर बड़े पैमाने पर हमले

ईरान ने मिडिल ईस्ट में सबसे बुरा हाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का किया है. संयुक्त अरब अमीरात पर अब तक 1400 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे जाने का दावा किया गया है. रविवार को ईरान ने यूएई पर 16 बैलिस्टिक मिसाइल और 200 ड्रोन से हमला किया. इससे पहले शनिवार को दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके की खबर आई थी और पिछले हफ्ते दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर ड्रोन अटैक के बाद आग लग गई थी.

बहरीन में रिफाइनरी में आग, 32 घायल

ईरान द्वारा बहरीन पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. बहरीन में हुए ड्रोन हमले में 32 लोग घायल हो गए. एक हमले के बाद देश की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी में आग लगने की घटना भी सामने आई. ईरान के बढ़ते हमलों के बाद बहरीन ने अपना बचाव शुरू कर दिया है. लेकिन फिलहाल बहरीन ईरानी हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है.

कतर के अमेरिकी एयरबेस को निशाना

कतर में स्थित अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा अल उदीद एयर बेस भी ईरान के निशाने पर रहा. हालांकि कतर ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. वहीं ईरान का दावा है कि उसने कतर में मौजूद यूएस एंबेसी को खासा नुकसान पहुंचाया है. जिसके बाद एंबेसी को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा ईरान ने कतर में अलग-अलग जगहों पर भी हमले किए हैं.

कुवैत में सैनिकों की मौत

कुवैत में हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों में दो सैनिकों की मौत हो गई। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अल-अदिरी एयरबेस को निशाना बनाने का दावा किया है. ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एंबेसी को निशाना बनाया है. ईरानी मिसाइल और ड्रोन से लगातार हमले कर रहे हैं. कुवैत ने भी ईरान के हमलों को रोकना शुरू कर दिया है., लेकिन जवाबी हमले करने से बच रहा है.

इराक में ऑयल फील्ड और एयरपोर्ट पर हमले

इराक में अमेरिकी कंपनियों से जुड़ी ऑयल फील्ड्स और बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों की खबर है. ईरान ने ईराक में भी अमेरिकी ठिकानों पर खुलकर हमले कर रहा है. हाल में इरबिल में एक होटल को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है. ईरान का कहना है कि वह अमेरिकी ठिकानों पर बमबारी जारी रखेगा.

ओमान, अजरबैजान, साइप्रस और तुर्किये में हमला

ईरान ने बीती 5 मार्च को ओमान की खाड़ी में एक ऑयल टैंकर पर हमला किया गया, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अजरबैजान के नखचिवन क्षेत्र में एयरपोर्ट और एक स्कूल के पास ड्रोन गिरने की घटना सामने आई है, हालांकि बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है. साइप्रस में मौजूद ब्रिटिश एयरबेस को ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया गया है. इसके बाद यूरोपीय देशों ने वहां सैन्य सहायता बढ़ा दी है. ईरान की ओर तुर्किये पर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को वहां के एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में ही रोक दिया.

क्षेत्र में बढ़ा युद्ध का खतरा

लगातार हो रहे इन हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. कई देशों ने अपनी एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहा है. हालांकि ईरान अभी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. ईरान का कहना है कि ट्रंप की हार तक उनकी जंग जारी रहेगी. वो किसी भी हाल में झुकने को तैयार नहीं है.