ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

College News: महिला स्टाफ को रूम में अकेले बुलाता है प्रिंसिपल, लेक्चरर ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

फतेहाबाद के रतिया के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के स्टाफ ने प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टाफ ने डीसी समेत कई अफसरों को दी शिकायत में कहा- प्रिंसिपल ने कुछ महिला एक्सटेंशन लेक्चरर को कमरे में अकेले बुलाकर फेस के रंग और कपड़ों को लेकर कमेंट किए। प्रिंसिपल के खिलाफ भेजे शिकायत पत्र में स्टाफ के 21 लोगों के हस्ताक्षर बताए जाते हैं। जिनमें से 8 महिलाएं हैं। आरोप है कि प्रिंसिपल ने महिला स्टाफ को कहा-आज अच्छी लग रही हो।

इसी बीच एक एक्सटेंशन लेक्चरर ने कैमरे पर आकर कहा-कार्यकारी प्रिंसिपल को जब से डीडीओ की पावर मिली, तभी से ही प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला लेक्चरर ने कहा कि काफी समय से प्रिंसिपल का इसी प्रकार का रवैया है। उनके द्वारा इस मामले में कॉलेज के उच्च अधिकारियों और फतेहाबाद जिला प्रशासन को शिकायत भेजी गई है। अगर फिर भी मामले का समाधान नहीं होता तो सामूहिक रूप से एक शिकायत महिला आयोग को भी भेजी जाएगी।

फतेहाबाद के रतिया स्थित शहीद देवेंद्र सिंह महिला गवर्नमेंट कॉलेज में कार्यकारी प्रिंसिपल परमजीत संधा के खिलाफ कॉलेज स्टाफ ने कई आरोप लगाए हैं। इनमें कपड़ों पर टिप्पणी करने, मिस बिहेव करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और महिला स्टाफ को कमरे में अकेले बुलाने की शिकायत की है। 21 फरवरी को कॉलेज स्टॉफ के 21 सदस्यों ने उच्चतर शिक्षा विभाग, डीसी और एसडीएम को परमजीत के खिलाफ सामूहिक शिकायत भेजी थी। एक महिला शिक्षिका ने बताया कि यह मामला एक दिन का नहीं है। पिछले एक साल से ही ऐसा हो रहा है, जब से कार्यकारी प्रिंसिपल ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) पोस्ट पर आए हैं। तब से ही इनका बिहेवियर स्टाफ के लिए ठीक नहीं है। स्टाफ के हर एक मेंबर को मेंटली टॉर्चर करते हैं।

शिक्षिका ने बताया कि पहले हमने रिटन कम्प्लेन नहीं की थी, लेकिन मौखिक तौर पर कई बार विरोध जता चुके हैं। उन्हें कई बार कहा कि आपका बिहेवियर ठीक नहीं है। स्टाफ में इस तरह का माहौल रहेगा तो टीचिंग पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। बिला शिक्षका ने कहा कि हम चाहते हैं कि निष्पक्ष रूप से जांच हो। मामले की जांच कराई जाए। हम जांच कमेटी के सामने अपनी बात रखने को तैयार हैं। वही इस मामले में कार्यकारी प्रिंसिपल परमजीत संधा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बुनियाद हैं। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद फतेहाबाद के डीसी के द्वारा रतिया के एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी बनाई गई है जिसके द्वारा जांच की जाएगी।