ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टांके

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रेम प्रसंग ने हिंसक रूप ले लिया. 25 वर्षीय युवक महेंद्र कन्नौजिया पर उसकी प्रेमिका के दो छोटे भाइयों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल ब्लेड से महेंद्र का गला रेत दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. परिजनों की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई, लेकिन उसके गले पर 18 टांके लगे.

पुलिस ने दोनों भाइयों को मौके पर पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है. मामला पारा थाना क्षेत्र के खुशहालगंज का है. घटना की शुरुआत 14 फरवरी, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुई. महेंद्र कन्नौजिया खुशहालगंज थाना पारा का निवासी है. वो शटरिंग का काम करता है. महेंद्र के परिजनों ने उसकी प्रेमिका (27 वर्षीय) को घर बुलाया था.

परिवार महेंद्र से उससे शादी की बातचीत शुरू करने वाला था. इसी दौरान युवती के दो छोटे भाई शिवम गौतम और अनुराग गौतम अचानक घर पहुंच गए. दोनों ने बरामदे में घुसकर महेंद्र को जमीन पर गिरा दिया और सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर वार कर दिया. अचानक हुए इस हमले से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई.

पिता ने हमलावरों से छीना ब्लेड

महेंद्र के पिता संतोष कन्नौजिया और उनके भाई रमेश ने साहस दिखाते हुए हमलावरों के हाथ से ब्लेड छीना और दोनों को पकड़ लिया. हमले में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश अवस्था में गिर पड़ा. परिजनों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले पर 18 टांके लगाए. फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

प्रेम की कहानी कैसे बनी दुश्मनी?

परिजनों के मुताबिक, महेंद्र और युवती का प्रेम प्रसंग महेंद्र के बड़े भाई की ससुराल से जुड़ा था. बड़े भाई की ससुराल युवती के गांव में है, जहां महेंद्र का आना-जाना रहता था. धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान हुई, बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया. लेकिन युवती का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. यही वजह बनी कि भाइयों ने महेंद्र पर हमला कर दिया.

पीड़ित परिवार ने दोनों हमलावरों को ब्लेड समेत पारा थाने पहुंचाया और लिखित शिकायत दी. प्रभारी निरीक्षक पारा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास धारा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसीपी शकील अहमद ने भी इसकी पुष्टि की. पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.