ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत

बालोद: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले बालोद में एक अजीब घटना से लोगों में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं. यहां के गुंडरदेही इलाके में एक तीन साल की मृत बच्ची के शव के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है. तीन साल की प्रिया जिसका 9 अक्तूबर को निधन हो गया था. उसे शव को 9 अक्तूबर को दफना दिया गया था. उसके शव से सिर गायब मिला है.

शव से छेड़छाड़ की घटना

इससे पहले उसके दफन स्थल में छेड़छाड़ और तंत्र-मंत्र के समान मिले थे. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद जिला प्रशासन से अनुमति लेकर पुलिस ने दफन स्थल में खुदाई की तो बच्ची का सिर गायब मिला है. गुंडरदेही चौकी प्रभारी नीलकंठ साहू ने बताया कि मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह एक्टिव हुई और उसे जगह को खोदने के लिए अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति ली गई.

अनुमति के बाद दफन स्थल को खोदा गया. जब 3 महीने पहले दफन की गई लाश और उसके अवशेष को निकाला गया तब यह पता चला कि बच्ची का सर का पूरा हिस्सा गायब है. जिसके बाद अब पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है और जांच की जा रही है- नीलकंठ साहू, थाना प्रभारी, गुंडरदेही पुलिस थाना

पीड़ित पिता ने की न्याय की मांग

मामले में बच्ची के पिता जितेंद्र साहू ने बताया कि कुछ लोग जो काम करने उस क्षेत्र में गए थे. उन्होंने मुझे सूचना दी. जिसके बाद हम उस जगह पहुंचे और सामान देखा तो सब के होश उड़ गए. उसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी, पुलिस आई और प्रशासन से खुदाई की अनुमति ली गई. जब खुदाई के बाद शव को देखा गया तो उसका सिर गायब था. इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैं इस घटना से आहत हूं.

इस घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस की टीम केस में आगे की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.