ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...

Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान, रहस्यमयी कहानी देख पुलिस भी हैरान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने आए दो जापानी पर्यटकों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया. जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि लापता दोनों पर्यटक सकुशल अपने देश पहुंच गए, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली. DCP जयपुर साउथ राजर्षि राज ने बताया कि लापता हुए दोनों पर्यटक दिल्ली से टैक्सी के जरिए जयपुर पहुंचे थे. यहां होटल में ठहरने के बाद खाना खाने के लिए बाहर निकले थे. अशोक नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की बात कहकर बाहर निकले दोनों पर्यटक वापस नहीं लौटे.

इस पर टैक्सी ड्राइवर ने दोनों पर्यटकों की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह अशोक नगर थाने पहुंंचा. अशोक नगर थाना पुलिस ने दोनों जापानी पर्यटकों का लगेज कस्टडी में लिया है. जांच के लिए पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले. इस मामले को लेकर जब पुलिस ने जापान के दूतावास से संपर्क कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि दोनों पर्यटक सकुशल अपने देश पहुंच चुके हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

7 फरवरी को आए थे जयपुर

अशोक नगर के थाना प्रभारी मोती लाल शर्मा ने बताया कि दोनों जापानी पर्यटकों की पहचान हिबिक्की शिब्बा और युमा के रूप में हुई. दोनों टूरिस्ट वीजा पर 6 फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे. सात फरवरी को एक टैक्सी ड्राइवर उन्हें लेकर दिल्ली से जयपुर आया और ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में रुकवाया. दोनों पर्यटकों ने जयपुर में दो रात रुकने की योजना बनाई थी, जिसके बाद वे रणथंभौर नेशनल पार्क जाने वाले थे.

रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे दोनों

टैक्सी ड्राइवर के अनुसार, वे पर्यटक सामान्य रूप से व्यवहार कर रहे थे और शहर घूमने के लिए उत्सुक दिख रहे थे. उसी शाम दोनों पर्यटक टैक्सी ड्राइवर से कहकर अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे. उन्होंने अपने बैग टैक्सी में ही छोड़ दिए थे. हालांकि, रेस्टोरेंट के CCTV फुटेज में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. फुटेज के अनुसार, दोनों पर्यटक रेस्टोरेंट में प्रवेश करने के महज 5 मिनट बाद ही बाहर निकल आए और पैदल चलते हुए दिखाई दिए. इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला. टैक्सी ड्राइवर ने काफी इंतजार किया, लेकिन जब वे नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी.