ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

Border 2 Box Office Day 16: सनी देओल का तूफान, ‘बॉर्डर 2’ ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा; सलमान-आमिर के ये बड़े रिकॉर्ड टूटे

Sunny Deol Border 2 Box Office Record: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और अपने सक्सेसफुल कमबैक के रन को कॉन्टिन्यू रखने में सक्सेसफुल रहे हैं. एक्टर की फिल्म बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने इस खास मौके को अच्छी तरह से भुनाया. साथ ही इसे पहले पार्ट की ग्रैंड सक्सेस का भी फायदा मिला. फिल्म को तब रिलीज किया गया था जब धुरंधर अपने अंतिम पड़ाव पर थी लेकिन बढ़िया कलेक्शन कर रही थी. लेकिन बॉर्डर 2 ने आते ही रणवीर सिंह की धुरंधर का खेल बिगाड़ दिया.

फिल्म ने 16 दिनों में अच्छी-खासी कमाई कर ली है और अभी भी इसका कलेक्शन जारी है. बॉर्डर 2 ने 5 बड़े सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से लेकर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत तक का नाम शामिल है. भारत में तो बॉर्डर 2 फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा ही है साथ ही विदेशों में भी ये मूवी अच्छी कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि 16 दिनों में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और आने वाले वक्त में ये और क्या कमाल कर सकती है. साथ में ये भी जानते हैं कि इस फिल्म ने कौन सी 5 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

बॉर्डर 2 फिल्म ने कितने कमाए?

बॉर्डर 2 फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसकी कमाई में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला है जो फिल्म के लिए पॉजिटिव साइन है. इसके कलेक्शन की बात करें को फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 दिनों में भारत में 301.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 355 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं इसका ओवरसीज कलेक्शन 52 करोड़ रुपए का रहा है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर रुख करें तो फिल्म ने अब तक 15 दिनों में 407 करोड़ रुपये कमा लिए थे. साथ ही फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाये हैं. ऐसे में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 360 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपये का हो चुका है.

बॉर्डर 2 ने इन 5 फिल्मों का किया काम तमाम

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने अपने तीसरे शनिवार के कलेक्शन के साथ ही 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ये कमाल किया है. इसमें सलमान खान की टाइगर 3 फिल्म का नाम शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की टाइगर 3 का कुल कलेक्शन 346.08 करोड़ रुपये का था. जो बॉर्डर 2 के 360 करोड़ के मुकाबले कम है. रजनीकांत की कुली फिल्म का भी ग्रॉस कलेक्शन 337.50 करोड़ रुपये का रहा था. वहीं पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का भी ग्रॉस कलेक्शन 343 करोड़ रुपये का रहा था.

इसके अलावा ऋतिक रोशन की 13 साल पहले आई फिल्म कृष 3 का भी ग्रॉस कलेक्शन 340.17 करोड़ का रहा था. इसके अलावा अगर बात करें जूनियर एनटीआर की देवरा फिल्म की तो ये फिल्म भी सिनेमाघरों में 347 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी. इन 5 फिल्मों को पिछाड़ने के बाद अब बॉर्डर 2 की नजरें भारत में पद्मावत, सैयारा, सुल्तान और संजू जैसी फिल्मों को पिछाड़ने पर होंगी.