ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

Garden Galleria Mall: नोएडा के मॉल में हंगामा, डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद बाउंसरों ने लड़कों को पीटा

नोएडा का गार्डन गैलरिया मॉल एक बार फिर विवादों में है. मॉल में स्थित एक निजी बार में शुक्रवार देर रात दो दर्जन लोग आपस में भिड़ गए, जब बार की सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो शराब के नशे में उन्होंने बाउंसरों से भी मारपीट की. बार में आए युवकों और बाउंसरों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है. अब माल की सुरक्षा और पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बाउंसर युवक को गिरा- गिराकर पीट रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र अंतर्गत गार्डन गैलरिया मॉल में देर रात कुछ युवक बार में पार्टी करने के लिए गए थे. इसी बीच कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे. बार के अंदर भीड़ होने के कारण दो पक्षों के बीच धक्का मुक्की हुई और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.

मारपीट होते ही बार की सुरक्षा में तैनात बाउंसरो ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन शराब के नशे में युवकों ने बाउंसर के साथ भी मारपीट की. इसके बाद बाउंसरों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने युवकों को बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया. पास में खड़े किसी युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर सात लोगों को हिरासत में ले लिया.

बार और माल संचालकों पर उठे सवाल

वहीं इस घटना के फिर से गार्डन गैलरिया मॉल और उसमें मौजूद निजी बार पर सवाल खड़े हो गए हैं. आखिरकार अब तक हुई घटनाओं का ना तो मॉल प्रबंधन ने संज्ञान लिया और ना ही बार संचालकों ने कोई सुरक्षा के इंतजाम किए. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के समय माल के बाहर पुलिस की एक यूनिट हमेशा तैनात रहती है ताकि कोई भी विवाद बढ़ने पर तुरंत मोर्चा संभाल जा सके.

वहीं अधिकारियों ने कहा कि लगातार बार संचालकों और मॉल प्रबंधन को निर्देशित किया जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहीं भी चूक नहीं होनी चाहिए लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाओं पर पुलिस तुरंत मामले का संज्ञान लेती है और कड़ी कानूनी कार्रवाई करती है.

शराब के नशे में थे युवक

एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने के लिए सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी लोग देर रात पार्टी करने के लिए मॉल में आए थे. डांस करने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई. सभी लोग शराब के नशे में थे, जिनको देर रात थाने लाया गया.

पुलिस ने बार संचालक से इन सभी लोगों की पूरी डिटेल्स मांगी है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने हुड़दंग करने जैसे गंभीर मामलों में कार्रवाई शुरू की है. माल और बार के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.