ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Jharkhand Sports Update: पैरा नेशनल आर्चरी में झोंगो पाहन ने जीता रजत पदक, पटियाला में झारखंड का मान बढ़ाया

रांची/खूंटी: पंजाब के पटियाला में आयोजित 7वीं पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड के पैरा तीरंदाज झोंगो पाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर राज्य और खूंटी जिले का नाम रोशन किया है. सीनियर स्तर की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि ने खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है.

प्रतियोगिता के दौरान झारखंड की रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम को पराजित कर दमदार शुरुआत की. इसके बाद सेमीफाइनल में मेज़बान पंजाब की मजबूत टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जहां कड़े संघर्ष के बाद झारखंड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

झोंगो पाहन की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतिफल मानी जा रही है. उनकी उपलब्धि से न केवल खूंटी बल्कि पूरे झारखंड में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है.

इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी आर. रॉनिटा ने झोंगो पाहन को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि झोंगो ने राष्ट्रीय मंच पर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है तथा वे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. डीसी ने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा.