ब्रेकिंग
Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;... Ranchi RSS Office Attack: रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार, ISI... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-नोएडा में आज होगी झमाझम बारिश; 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ज... Ram Mandir Donation Controversy: दान घोटाले के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा खुलासा; कहा- 'निगरान... Raipur NEET Prep: पेपर लीक विवाद के बाद रायपुर प्रशासन अलर्ट; परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थ... PM Modi-Trump Meeting: दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की प्रधानमंत्री की विदेश नीति की सराहना; 'वैश्विक मं... Hasdeo Bango Dam News: कोरबा में हसदेव बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा; समय से पहले 56% भर चुका है बांध, नि...

Kawardha News: जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; भारी हंगामा

कबीरधाम: कवर्धा जिला अस्पताल में 19 वर्षीय आदिवासी युवती की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का कहना है कि युवती को डायलिसिस के लिए अस्पताल लाया गया था. डायलिसिस के दौरान लापरवाही की गई जिससे युवती की मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है.

मृतका की पहचान भगवती धुर्वे (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम चरखुरा के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार भगवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था, युवती का डायलिसिस किया जाना था. आरोप है कि डायलिसिस कक्ष में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, इसके बावजूद युवती को डायलिसिस मशीन से बीच में ही हटा दिया गया.

पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

पिता और परिजनों का कहना है कि डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही युवती को मशीन से बाहर निकाल दिया गया और उसी दौरान दूसरे मरीज को डायलिसिस के लिए ले जाया गया. इस बीच भगवती की हालत अचानक बिगड़ गई, लेकिन समय पर उसे ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया. ऑक्सीजन की कमी के चलते उसकी स्थिति और गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई.

डायलिसिस के लिए लाए थे. लेकिन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीच में ही हटा दिया गया और दूसरे मरीज को शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टरों पर कार्रवाई होनी चाहिए- रामचंद्र धुर्वे, मृतका का पिता

अस्पताल में परिजनों का हंगामा, तनाव के हालात

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजन रो-रोकर बदहवास नजर आए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे. जिससे अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग परिजनों ने की है.

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है.