ब्रेकिंग
Panchkula News: गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने किया नमन; कहा- हरियाणा के पा... Anil Vij Working Style: ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग में अनिल विज की कार्यशैली का असर; योजनाओं के क्र... Panipat News: पेट्रोल-एथेनॉल की मिलावट का बड़ा खुलासा; रिफाइनरी रोड स्थित फैक्टरी में नकली पेट्रोल तै... Mahendragarh News: गांव झगड़ोली की नहर में मिले सेना के दो मोर्टार शेल; इलाके में फैली सनसनी Haryana Aviation News: भिवानी हवाई पट्टी पर सीएम सैनी ने किया नए हैंगर और एटीसी का उद्घाटन; जानें क्... Haryana UG Admission 2026: स्नातक कोर्सेज में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी; अब 30 जून तक करें ऑनलाइन आवे... Kaithal Cyber Crime: फेसबुक पर दोस्ती, फिर लाखों की ठगी; 2 नाइजीरियन नागरिकों समेत 5 गिरफ्तार Haryana Administrative Reshuffle: आईएएस सत्येन्द्र दूहन को मिली नई जिम्मेदारी; हरियाणा कौशल विकास मि... Haryana Weather Update: हिसार में बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत; जानें कब तक सक्रिय रहेगा मानसून ... Dharam Singh Chhokar Bail: पूर्व विधायक की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; होमबायर्स को मुआवजा देने की ...

Balrampur Weather Update: बलरामपुर में ठंड की जोरदार वापसी, कोहरे की सफेद चादर में लिपटा शहर; जनजीवन अस्त-व्यस्त

बलरामपुर: मौसम में बदलाव से एक बार फिर कड़ाके की ठंड वापस लौट चुकी है. घने कोहरे और धुंध की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है. स्कूली बच्चों को भी ठंड में स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग सहित बलरामपुर रामानुजगंज जिले में मौसम में बदलाव की वजह से ठंड फिर से बढ़ गई है. सुबर से घना कोहरा छाया रहता है. ठंड के कारण आमजीवन भी प्रभावित हो रहा है. अचानक मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट आई है. ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

ठंड में स्कूली छात्रों को भी परेशानी

ठंड बढ़ने की वजह से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने में हो रही समस्या को लेकर स्कूली छात्र अंकित यादव ने कहा कि मैं भंवरमाल गांव से यहां रामानुजगंज में स्कूल में पढ़ने आता हूं. कल से ठंड बढ़ने की वजह से गांव से स्कूल पहुंचने में अधिक समय लग रहा है. रास्ते में कोहरे और धुल की वजह से कुछ दिखाई भी नहीं पड़ता है.

धूल और धुंध से वाहन चलाने में परेशानी

कड़ाके की ठंड में सुबह बाइक से यात्रा कर रहे योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि ठंड बढ़ गई है और धुंध भी है, जिसकी वजह से बाइक चलाने में समस्या हो रही है. सड़क पर धूल भी बहुत है. आगे से गाड़ी जाती है तो पीछे से दिखाई नहीं पड़ती है.

नवंबर से फरवरी तक रहती है ठंड

बलरामपुर जिला चारों तरफ से घने जंगलों और पहाड़ो से घिरा हुआ है. आमतौर पर यहां नवंबर से लेकर फरवरी तक पूरे चार महीने कड़ाके की ठंड पड़ती है. ठंड में यहां के पाट क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान भी काफी न्यूनतम स्तर तक पहुंच जाता है.