ब्रेकिंग
सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार Cyber Fraud: ट्रेडिंग ऐप के नाम पर बड़ी ठगी! मुनाफे के चक्कर में व्यापारी ने गंवाए 21.35 लाख रुपये Haryana Education News: एक्सटेंशन लेक्चररों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट ने समान काम-समान वेतन (या नियमित... Corruption Case: रिश्वत के फेर में फंसे खाद्य आपूर्ति नियंत्रक और उप-निरीक्षक, विजिलेंस टीम की बड़ी ... Crime News: पति से सुलह का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पूर्व पार्षद और उसके साथी पर संगीन आरोप Shocking Incident: युवक के साथ हैवानियत! बंधक बनाकर मारपीट और नग्न कर अश्लील हरकत; पुलिस जांच शुरू Immigration Scam: विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर 4 पर FIR एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री: रोहतक PGI में किया औचक निरीक्षण, मरीजों की कतार देख किया ये काम Crime News: पान का खोखा लगाने के नाम पर अवैध वसूली! पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Haryana CM Rally: मुख्यमंत्री के स्वागत में टूटी विशाल माला, मंच पर ही धड़ाम से गिरे भाजपा पार्षद

रूपनगर: चाइना डोर के खतरों से बचाएंगे दोपहिया वाहनों पर लगे लोहे के एंगल, रोटरी क्लब की अनूठी पहल

रूपनगर : रूपनगर के बेला चौक में समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से प्लास्टिक/चाइना डोर से होने वाले जानलेवा हादसों को रोकने के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों पर लोहे के एंगल लगाए गए। इस मौके पर संस्था के प्रतिनिधि अजमेर सिंह ने बताया कि हर साल वसंत पंचमी से पहले पतंगबाजी का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि प्लास्टिक और चाइना डोर की बिक्री व इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसके बावजूद यह डोर चोरी-छिपे धड़ल्ले से बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि यह डोर तलवार की धार की तरह तेज होती है, जो सड़कों पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है। कई शहरों में इस डोर की चपेट में आने से लोगों की जान तक जा चुकी है।

दूसरी ओर एसएसपी रूपनगर मनजिंदर सिंह ने भी लोगों से अपील की कि बसंत पंचमी का त्योहार पारंपरिक तरीके से, सुरक्षित और सादे धागे की डोर के साथ मनाएं, क्योंकि उसी में असली आनंद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाइना डोर पूरी तरह प्रतिबंधित है और यदि कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता या इसकी खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।