ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

Atishi vs BJP: ‘दिल्ली में बेलगाम अपराध के लिए भाजपा जिम्मेदार’, मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सुरक्षा पर पेश किया AAP का मॉडल

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार दिल्ली में अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी अपने जमीनी कामों से दिल्ली की महिलाओं के लिए गली-मोहल्लों को सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में नई हाई-मास्ट लाइटों का उद्घाटन करते हुए कहा कि दिल्ली में हर दिन कोई न कोई आपराधिक घटना घटती है. पुलिस और कानून-व्यवस्था बीजेपी के अधीन है, फिर भी वे नागरिकों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं. दूसरी तरफ, हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते. जहां भी सुरक्षा में कमी है हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

आप नेता ने आगे कहा कि कालकाजी के ट्रांजिट कैंप (ए-ब्लॉक) और नवजीवन कैंप स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर व टी-प्वाइंट पर अक्सर अंधेरा रहने की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय निवासियों, और विशेषकर महिलाओं ने बताया था कि अंधेरे के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जिससे उन्हें वहां से गुजरने में डर लगता है.

तीन जगहों पर लगाईं हाई-मास्ट लाइटें

आतिशी ने कहा कि जनता की इस समस्या का तत्काल समाधान करते हुए, आज इन तीनों स्थानों पर हाई-मास्ट लाइटें स्थापित कर दी गई हैं. उन्होंने कहा, इन लाइटों के लगने से अब अंधेरा पूरी तरह खत्म हो गया है. अब माताएं-बहनें निडर होकर घर से निकल सकेंगी, बुजुर्ग सुकून से पार्क और मंदिर में बैठ सकेंगे और बच्चे शाम को सुरक्षित माहौल में खेल सकेंगे. यह केवल लाइट नहीं, बल्कि सुरक्षा की गारंटी है.