ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

सौरभ मर्डर केस: नशे की तड़प, बेचैन दिखे साहिल-मुस्कान… जेल में लगेगा ‘डबल डोज’, क्या होगी सनक दूर?

प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी की रातें बड़ी बेचैनी से कट रही हैं. मुस्कान महिला जेल में है. वहीं उसका प्रेमी साहिल शुक्ला पुरूष जेल में पूरी-पूरी रात करवटें बदल कर ही काट रहा है. इन दोनों की बेचैनी सौरभ राजपूत की हत्या की वजह से नहीं, बल्कि नशे की डोज न मिलने से है. जेल प्रबंधन ने इन दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है. इसमें पाया गया है कि दोनों अव्वल दर्जे के नशेड़ी हैं और नशे की डोज के बिना इनका रह पाना मुश्किल है.जेल प्रबंधन ने दोनों को नशा मुक्ति केंद्र के जरिए इलाज शुरू कर दिया है.

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में तीन दिन पहले पुलिस ने पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी मुस्कान को अरेस्ट किया था. पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद इन दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है. जेल प्रबंधन ने इन दोनों हत्यारोपियों को जेल के अलग अलग हिस्से में रखा है. मुस्कान को महिला जेल में रखा गया है तो उससे करीब आधा किमी दूर पुरुष जेल में साहिल शुक्ला को बंद किया गया है. जेल प्रबंधन ने ऐसा इंतजाम किया है कि ये दोनों हत्यारोपी किसी अन्य बंदी से बात ना कर सकें. जेल अधीक्षक के मुताबिक अन्य बंदियों को भी साहिल और मुस्कान की सेल तक नहीं जाने दिया जा रहा है.

जेल में भी साथ रहना चाहते थे साहिल मुस्कान

उन्होंने बताया कि जेल में आने के साथ ही दोनों बंदियों ने एक साथ रहने की डिमांड की थी, लेकिन जेल पुलिस ने इन्हें नियम कायदे बताकर अलग अलग सेल में भेज दिया था. चूंकि दोनों अव्वल दर्जे के नशेड़ी हैं, और जेल में इन्हें नशे की डोज नहीं मिल रही है. इसलिए ये हमेशा बेचैन नजर आ रहे हैं.इन दोनों जेल कर्मियों से कई बार अपने डोज की डिमांड भी की है. जेल अधीक्षक के मुताबिक इन दोनों के मेडिकल परीक्षण में भी पाया गया है कि ये नशे की डोज के बिना नहीं रह पाएंगे. ऐसे में नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से इनका इलाज कराया जा रहा है. इसी क्रम में नशे की लत से बाहर लाने के लिए इन्हें योगा और मेडिटेशन भी कराया जा रहा है.

सरकारी वकील की डिमांड

जेल अधीक्षक के मुताबिक मुस्कान रस्तोगी ने सरकारी वकील की डिमांड की है. कहा कि सौरभ की हत्या की वजह से उसके घर वाले नाराज हैं और उससे कोई सहानुभूति नहीं रखते. इसलिए वह कोर्ट में उसकी पैरवी नहीं करेंगे. ऐसे में उसे अपने मामले की पैरवी के लिए सरकारी वकील की जरूरत है. जेल अधीक्षक के मुताबिक मुस्कान के आग्रह को कोर्ट तक पहुंचा दिया गया है. उधर, मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला ने कहा कि अभी सरकारी वकील से पैरवी कराने को लेकर उसने विचार नहीं किया है. कहा कि यदि उसके घर वाले पैरवी नहीं करेंगे तो वह सरकारी वकील की डिमांड करेगा.